होम हमारे बारे में विज्ञापन संपर्क संपादक खबर जोड़ें वीडियो जोड़ें
धाकड़ खबर | 03 Sep 2019
अर्जुन कपूर ने मलाइका से चुपके चुपके जताया प्यार
मनोरंजनः बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं जो अपने कहीं न कहीं प्यार का इजहार खुलेआम करते हैं। वे हाल ही में ऑस्ट्रिया से छुट्टियां मानकर लौटे थे। दोनों अपने इस ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की। दोनों की इस हॉलीडे की एक-साथ फोटो भी शेयर की गई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में अलग तरीके से दिल की बात कही। उन्होंने एक फोटो शेयर किया जिसमें दो हार्ट शेप मैटेलिक बैलून दीवार से लटके हुए हैं। इतना ही नहीं इस एक्टर ने फोटो के साथ एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा। फोटो के साथ शेयर किए इस कैप्शन में लिखा था, दो दिल मिल रहे है मगर। यह गाना शाहरूख खान की फिल्म परदेस से है और इसके आगे लिरिक्स हैं चुपके चुपके, सबको हो रही है खबर चुपके चुपके।
मजेदार बात यह है कि मलाइका अरोड़ा को फेम भी श्छैया छैयाश् गाने से मिला था जिसमें वह ट्रेन के ऊपर शाहरूख के साथ नाचती दिखी थीं। यह गाना मणिरत्नम की 1998 की फिल्म दिल से का था। हम आपको बता दें कि यह पोस्ट मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते को बयां करने वाली लग रही है। साल 1997 की परदेस में शाहरूख के साथ महिमा चैधरी, अमरीश पुरी और अपूर्व अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थे। गाने को कुमार सानू ने गाया था।
Ellementry
Copyright © 2019 All rights reserved Dhaakad Khabar